ट्रम्प ने दी ईरान पर हमले की धमकी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i93304-ट्रम्प_ने_दी_ईरान_पर_हमले_की_धमकी
अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने बग़दाद स्थित अमरीकी दूतावास पर हुए हालिया रॉकेट हमले के लिए ईरान को ज़िम्मेदार ठहराते हुए हमले की धमकी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २४, २०२० ०८:०० Asia/Kolkata
  • ट्रम्प ने दी ईरान पर हमले की धमकी

अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने बग़दाद स्थित अमरीकी दूतावास पर हुए हालिया रॉकेट हमले के लिए ईरान को ज़िम्मेदार ठहराते हुए हमले की धमकी दी है।

बुधवार की रात को ट्वीट करके ट्रम्प ने दावा कियाः रविवार को बग़दाद में हमारे दूतावास पर कई रॉकेट दाग़े गए। तीन रॉकेट फ़ेल हो गए। अनुमान लगाइए कि यह कहां से लाए गए थे? ... ईरान से। अब हम ऐसी चर्चा सुन रहे हैं कि इराक़ में अमरीकियों पर और हमले हो सकते हैं ...

ट्रम्प से पहले अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो भी इसी तरह का ट्वीट करके इस हमले के लिए ईरान को ज़िम्मेदार ठहराने की कोशिश कर चुके हैं।

हालांकि ईरानी विदेश मंत्रालय ने पोम्पियो के इस आरोप को पूर्ण रूप से ग़ैर ज़िम्मेदाराना बताते हुए ख़ारिज कर दिया था। विदेश मंत्रालय का कहना था कि इस तरह के निराधार आरोप, तनाव को हवा देने के लिए लगाए जा रहे है, जबकि वाॅशिंगटन की उपस्थिति ही क्षेत्र में अस्थिरता का मुख्य कारण है।

ग़ौरतलब है कि पिछले रविवार को बग़दाद स्थित अमरीकी दूतावास पर कम से कम 3 कैट्यूशा रॉकेट फ़ायर किए गए थे।

3 जनवरी 2019 को बग़दाद एयरपोर्ट के निकट, अमरीकी ड्रोन हमले में इराक़ी स्वयं सेवी बल हशदुश्शाबी के डिप्टी कमांडर अबू मेहदी अल-मोहंदिस और आईआरजीसी की क़ुद्स फ़ोर्स के कमांडर जनरल क़ासिम सुलैमानी की मौत के बाद से बग़दाद में अमरीकी दूतावास पर रॉकेट हमलों में वृद्धि हुई है।

अमरीकी ड्रोन हमले के बाद, इराक़ी संसद ने देश से अमरीकी सैनिकों को बाहर निकालने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसके बाद से इस अरब देश में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति ग़ैर क़ानूनी है। msm

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए