ईरान शीघ्र ही 20 प्रतिशत यूरेनियम का संवर्द्धन आरंभ कर देगा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i93513-ईरान_शीघ्र_ही_20_प्रतिशत_यूरेनियम_का_संवर्द्धन_आरंभ_कर_देगा
ईरान ने कहा है कि अगर परमाणु समझौते के पक्ष दूसरे देशों ने अपने वचनों का पालन नहीं किया तो तेहरान पूरक प्रोटोकोल का पालन करना रोक देगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०२, २०२१ १५:२० Asia/Kolkata
  • ईरान शीघ्र ही 20 प्रतिशत यूरेनियम का संवर्द्धन आरंभ कर देगा

ईरान ने कहा है कि अगर परमाणु समझौते के पक्ष दूसरे देशों ने अपने वचनों का पालन नहीं किया तो तेहरान पूरक प्रोटोकोल का पालन करना रोक देगा।

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी के नाम भेजे गये एक पत्र के बारे में जानकारी दी है  जिसमें 20 प्रतिशत यूरेनियम संवर्द्धन आरंभ करने की बात की गयी है

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख अली अकबर सालेही ने कहा कि हमने वियना में ईरानी प्रतिनिधि को पत्र भेज दिया है जिसे वह परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी IAEA के हवाले करेंगे ताकि  निरीक्षक ईरान आकर सील तोड़ें।

सालेही ने कहा कि IAEA की निगरानी में निकट भविष्य में यूरेनियम गैस सिलेन्डर बदले जाएंगे।

उन्होंने बल देकर कहा कि हमें ईरान की संसद मजलिसे शूराये इस्लामी में पारित कानून को लागू करना है।

ईरानी संसद में पारित प्रस्ताव के अनुसार प्रतिबंधों को निरस्त कराने और ईरानी राष्ट्र के अधिकारों को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार की ज़िम्मेदारी है कि  परमाणु समझौते के पक्ष दूसरे देश अगर अपने वचनों पर अमल न करें  तो ईरानी संसद में पारित होने वाले क़ानून के एक महीने के बाद तेहरान स्वेच्छा से जो पूरक प्रोटोकोल पर अमल करता है उसे वह रोक दे। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए