ईरानी सेना का सबसे बड़ा यूएवी ड्रोन विमानों का अभ्यास आरंभ + वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i93569-ईरानी_सेना_का_सबसे_बड़ा_यूएवी_ड्रोन_विमानों_का_अभ्यास_आरंभ_वीडियो
इस्लामी गणतंत्र ईरान की सेना ने पहली बार सबसे बड़े सैन्य ड्रोन विमानों का अभ्यास शुरू किया है। यह अभ्यास सेमनान के सार्वजनिक क्षेत्र में सशस्त्र सेना की उपस्थिति में सैकड़ों की संख्या में यूएवी ड्रोन विमानों को शामिल करके किया जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०५, २०२१ ११:०७ Asia/Kolkata

इस्लामी गणतंत्र ईरान की सेना ने पहली बार सबसे बड़े सैन्य ड्रोन विमानों का अभ्यास शुरू किया है। यह अभ्यास सेमनान के सार्वजनिक क्षेत्र में सशस्त्र सेना की उपस्थिति में सैकड़ों की संख्या में यूएवी ड्रोन विमानों को शामिल करके किया जा रहा है।

सेना के सूचना केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्लामी गणतंत्र ईरान की सेना की ऑपरेशनल कमान के डिप्टी कमांडर एडमिरल सैयद मोहम्मद मूसवी ने मंगलवार को सेना के सबसे बड़े यूएवी ड्रोन विमानों के अभ्यास के सभी पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ईरान इस समय यूएवी ड्रोन विमानों के क्षेत्र में दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक है। सैयद मोहम्मद मूसवी ने बताया कि, सेना के सबसे बड़े यूएवी ड्रोन विमानों के अभ्यास में थल सेना, हवाई रक्षा, वायु सेना और नौसेना के ड्रोन विमान वास्तविक युद्ध के मैदान में अंजाम दी जाने वाली कार्यवाही की तरह अपने मिशन को पूरा करेंगे।

इस्लामी गणतंत्र ईरान की सेना की ऑपरेशनल कमान के डिप्टी कमांडर ने कहा कि, इस यूएवी ड्रोन विमानों के अभ्यास में हवा से हवा तक मार करने वाली मिसाइलों को वायु में मौजूद लक्ष्यों को भेदने और इसी तरह ज़मीन पर मौजूद लक्ष्यों को गाइडेड बमों और मिसाइलों के ज़रिए निशाना बनाया गया। उन्होंने बताया कि इस अभ्यास में आत्मघाती ड्रोन विमानों को भी शामिल किया गया है। एडमिरल मूसवी ने बताया कि, इस्लामी गणतंत्र ईरान की नौसेना के ड्रोन विमानों ने देश के दक्षिणी क्षेत्र से उड़ान भरकर दुश्मन के क्षेत्र में संवेदनशील लक्ष्यों को आत्मघाती ड्रोन विमानों से भेदेंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यास में भाग लेने वाले ड्रोनों का अन्य लक्ष्य पूरे देश से एक साथ ज़मीन, जल और वायु सीमा से दुश्मन को निशाना बनाने का अभ्यास करना है। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए