ईरान के मज़बूत इरादे हवा से बातें कर रहे हैंः जनरल सलामी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i93797-ईरान_के_मज़बूत_इरादे_हवा_से_बातें_कर_रहे_हैंः_जनरल_सलामी
जनरल सलामी ने कहा कि आधुनिकतम तकनीकों से लैस अनेक तरह के ड्रोन विमानों और मिसाइलों का परीक्षण किया गया।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jan १६, २०२१ ०७:०१ Asia/Kolkata
  • ईरान के मज़बूत इरादे हवा से बातें कर रहे हैंः जनरल सलामी

जनरल सलामी ने कहा कि आधुनिकतम तकनीकों से लैस अनेक तरह के ड्रोन विमानों और मिसाइलों का परीक्षण किया गया।

आईआरजीसी के वरिष्ठ कमान्डर ने कहा है कि ड्रोन विमान और मीज़ाइलें, देश की उमंगों की रक्षा के लिए ईरानी राष्ट्र के मज़बूत इरादे हैं।

जनरल हुसैन सलामी ने ईरानी मिसाइलों और ड्रोन विमानों के परीक्षण के अवसर पर कहा कि आज विस्तृत पैमाने पर मिसाइलों और ड्रोन विमानों का अभ्यास किया गया। उन्होंने कहा कि इस परीक्षण में आधुनिकतम तकनीकों से लैस अनेक ड्रोन विमानों और मिसाइलों का परीक्षण किया गया।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि पयाम्बरे आज़म- 15 सैन्य अभ्यास का पहला चरण बहुत अच्छी तरह अंजाम पाया और ईश्वर की कृपा से आईआरजीसी ने मिसाइलों और ड्रोन विमानों की तकनीक का प्रयोग करके अपने समस्त लक्ष्यों को पा लिया। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए