कोरोना की ईरानी वैक्सीन किस चरण में है?
ईरान के स्वास्थ्य मंत्री ने ईरानी कोरोना वैक्सीन के मानव परीक्षण को सफल बताते हुए कहा कि इस वैक्सीन को देश में बनाने के साथ ही उचित विदेशी वैक्सीन भी 10 फ़रवरी तक देश में आ जाएगी।
डाक्टर सईद नमकी ने पत्रकारों से कोरोना वैक्सीन के आयात पर किये गए कामों के बारे में बताया कि हम आशा करते हैं प्राथमिकता के आधार पर 10 फ़रवरी से पहले टीका लगाने का काम शुरू किया जाए किंतु जब तक हमें विश्वसनीय और बग़ैर ख़तरे की वैक्सीन नहीं मिलती, तब तक यह काम नहीं किया जाएगा। हमारी बारगेनिंग इसलिए है कि हम प्रभावी वैक्सीन को आयात करें। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा बनाई गई वैक्सीन के बारे में कहा कि तय यह पाया है कि फ़रवरी से हमारे देश सहित अन्य देशों में इसका वितरण शुरू किया जाएगा।
उन्होंने इसी प्रकार देश में बनाई गई वैक्सीन के बारे में बताया कि हमारी स्वदेशी वैक्सीन ने वैक्सीनेशन का अगला चरण पूरा कर लिया है जिसको अगले सप्ताह से लोगों पर लगाया जाएगा। ईरान के स्वास्थ्य मंत्री देश में कोरोना के संक्रमितों की मौत की घटती संख्या का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 84 लोगों की मौत हुई।उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि कोरोना से मरने वालों का आकंड़ा अब दो डिजिट में स्थिर हो गया है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए