ईरान ने पूरक प्रोटोकोल से निकलने की तारीख़ का किया एलान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i94308-ईरान_ने_पूरक_प्रोटोकोल_से_निकलने_की_तारीख़_का_किया_एलान
ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने पूरक प्रोटोकोल से देश के निकलने की डेडलाइन का एलान किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २८, २०२१ १०:४६ Asia/Kolkata
  • ईरान ने पूरक प्रोटोकोल से निकलने की तारीख़ का किया एलान

ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने पूरक प्रोटोकोल से देश के निकलने की डेडलाइन का एलान किया है।

ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने पूरक प्रोटोकोल से देश के निकलने की डेडलाइन का एलान करते हुए कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान 23 फ़रवरी को पूरक प्रोटोकॉल को छोड़ देगा, जिसे उसने विश्वास बहाली के लिए अपनी मर्ज़ी से अपनाया था।

मुज्तबा ज़ुन्नूरी ने बुधवार की शाम अलआलम से बातचीत में पाबंदियों के ख़त्म होने व राष्ट्रीय हितों की रक्षा से विशेष स्ट्रैटिजिक रणतैनिक क़ानून के बारे में कहा कि इस क़ानून का एक वक़्त है, जिसके मुताबिक़, 23 फ़रवरी को पूरक प्रोटोकॉल से निकल जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस क़ानून के मुताबिक़, देश की परमाणु ऊर्चा संस्था को आधुनिक सेन्ट्रीफ़्यूज बनाने व लगाने की कार्यवाही शुरू करनी थी जिसे उसने पूरी तरह लागू किया है।

ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने जेसीपीओए के संबंध में योरोप के रवैये की आलोचना करते हुए साफ़ तौर पर कहा कि अगर उन्होंने अपना रवैया नहीं बदला, तो ईरान रणनैतिक क़ानून को पाबंदियो को हटाने के लिए पूरी तरह लागू करेगा।

1 दिसंबर 2020 को पास हुए स्ट्रैटिजिक रणतैनिक क़ानून के तहत, सरकार पर अनिवार्य किया गया है कि वह युरेनियम संवर्धन का लेवल 20 फ़ीसद तक पहुंचाए, कम लेवल के  संवर्धित युरेनियम का भंडार बढ़ाए, और देश की परमाणु ऊर्जा संस्था नई नस्ल के सेन्ट्रीफ़्यूज एम-21आईआर और 6आईआर को इस्तेमाल करे।(MAQ/N)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए