जनेवा शिखर सम्मेलन में ईरान, तुर्की और रूस के बीच महत्वपूर्ण सहमति
तुर्की के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि सीरिया के नए संविधान के प्रारूप से संबन्धित कुछ मुद्दों के बारे में ईरान, रूस और तुर्की के बीच सहमति हुई है।
तुर्की की टीआरटी वेबसाइट के अनुसार सीरिया के नए संविधान के प्रारूप से संबन्धित पांचवें चरण की बैठक में रूस, तुर्की और ईरान ने सीरिया की संप्रभुता और अखंडता के प्रति अपनी कटिबद्धता का एलान किया है।
इन तीन देशों ने इस संदर्भ में संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव के विशेष दूत के साथ लगातार संपर्क पर भी सहमति का एलान किया है।
ईरान, तुर्की और रूस ने बल दिया है कि वे 16 और 17 फ़रवरी को रूस के सूची में वार्ता करना चाहते हैं।
याद रहे कि सन 2011 में सीरिया संकट आरंभ हुआ था।
अमरीका और सऊदी अरब का समर्थन प्राप्त आतंकी गुटों ने क्षेत्रीय समीकरणों को अवैध ज़ायोनी शासन के हित में मोड़ने के लिए हिंसक कार्यवाहियां शुरू की थीं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए