भारतीय विदेश मंत्रालय के एक बड़े अधिकारी का तेहारान दौरा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i94430-भारतीय_विदेश_मंत्रालय_के_एक_बड़े_अधिकारी_का_तेहारान_दौरा
भारतीय विदेश मंत्रालय में पश्चिम एशिया विभाग के निदेशक ने तेहरान दौरे पर इस्लामी गणतंत्र ईरान के उपविदेश मंत्री से भेंटवार्ता की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ३१, २०२१ ०४:३२ Asia/Kolkata
  • भारतीय विदेश मंत्रालय के एक बड़े अधिकारी का तेहारान दौरा

भारतीय विदेश मंत्रालय में पश्चिम एशिया विभाग के निदेशक ने तेहरान दौरे पर इस्लामी गणतंत्र ईरान के उपविदेश मंत्री से भेंटवार्ता की।

संवाददाता के मुताबिक़, भारतीय विदेश मंत्रालय में पश्चिम एशिया विभाग के निदेशक जे पी सिंह, ईरान-भारत के बीच राजनैतिक बातचीत के लिए तेहरान के दौरे पर आए हैं और शनिवार को उन्होंने ईरान के उपविदेश मंत्री सय्यद अब्बास इराक़ची से बातचीत की। 

भारतीय विदेश मंत्रालय में पश्चिम एशिया विभाग के निदेशक ने इस भेंटवार्ता में दोनोंं देशों के बीच अब तक की राजनैतिक वार्ता प्रक्रिया की रिपोर्ट पेश करते हुए अब्बास इराक़ची को नई दिल्ली दौरे का न्योता दिया ताकि दोनों देशों के आर्थिक सहयोग की संयुक्त बैठक से पहले दूसरे स्तर की राजनैतिक वार्ता हो। 

भारतीय विदेश मंत्रालय में पश्चिम एशिया विभाग के निदेशक ने अब्बास इराक़ची के साथ भेंट में क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय हालात और परमाणु समझौते जेसीपीओए के बारे में बातचीत की। (MAQ/N)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए