ज़ुलजनाह से ईरान की उड़ान और अमरीकियों को होने लगी चिंता
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i94586-ज़ुलजनाह_से_ईरान_की_उड़ान_और_अमरीकियों_को_होने_लगी_चिंता
ईरान की ओर से ज़ुलजनाह राॅकेट के सफलतापूर्ण परीक्षण पर अपनी प्रतिक्रिया में अमरीका ने दावा किया है कि इस प्रकार के राॅकेटों का परीक्षण गंभीर चिंता का कारण है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०३, २०२१ १५:१३ Asia/Kolkata
  • ज़ुलजनाह से ईरान की उड़ान और अमरीकियों को होने लगी चिंता

ईरान की ओर से ज़ुलजनाह राॅकेट के सफलतापूर्ण परीक्षण पर अपनी प्रतिक्रिया में अमरीका ने दावा किया है कि इस प्रकार के राॅकेटों का परीक्षण गंभीर चिंता का कारण है।

फ़्रांस प्रेस के अनुसार अमरीकी विदेशमंत्रालय ने बयान जारी करके घोषणा की है कि संयुक्त राज्य अमरीका, ईरान की ओर से "एसएलवी" तकनीक के प्रयोग से चिंतित है क्योंकि यह कार्यक्रम, ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को विकसित करने में सहायक बनेगा।

इस अमरीकी बयान में ईरान के विरुद्ध घिसे-पिटे दावों को दोहराते हुए कहा गया है कि राॅकेट लाउन्चर चिंता का कारण है क्योंकि इसमें लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल तकनीक शामिल है।

ज्ञात रहे कि ईरान ने मंगलवार को ज़ुल्जनाह रॉकेट, लांच किया जिसमें में आधुनिक टेक्नॉलोजी का इस्तेमाल किया गया है।  इसमें सॉलिड ईंधन से चलने वाले शक्तिशाली मोटर का प्रयोग पहली बार हुआ है।  ज़ुल्जनाह राॅकेट की लॉन्चिंग, तीन चरणों पर आधारित थी जिसके पहले और दूसरे चरण में ठोस ईंधन का प्रयोग किया गया।  ठोस ईंधन के प्रयोग के कारण ज़ुल्जनाह रॉकेट में 220 किलोग्राम भारी सैटलाइट को 500 किलोमीटर तक की ऊंचाई वाली कक्षा में ले जाने की क्षमता आ गई है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए