संसद सभापति की मॅास्को यात्रा, ईरान व रूस में बहुत समानता, स्पीकर
(last modified Mon, 08 Feb 2021 04:58:07 GMT )
Feb ०८, २०२१ १०:२८ Asia/Kolkata
  • संसद सभापति की मॅास्को यात्रा, ईरान व रूस में बहुत समानता, स्पीकर

इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापित ने कहा है कि ईरान और रूस को मज़बूत व निरंतर भागीदारी के चरण तक पहुंचना चाहिए क्योंकि दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत सी समानताएं हैं।

ईरान के संसद सभापति मुहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ ने अपनी पहली विदेश यात्रा के दौरान मास्को में ईरानी संगठनों के प्रमुखों से भेंट में कहा कि के दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत सी समानताएं हैं जिसकी वजह से परस्पर संबंधों में विस्तार की अपार क्षमता है। 

उन्होंने कहा कि समान बिन्दुओं पर ध्यान देकर कुछ कमियों की अनदेखी की जा सकती है।  

क़ालीबाफ ने  इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता की ओर से ईरान व रूस के संबंधों में विस्तार पर बल दिए जाने का उल्लेख किया और कहा कि उनकी रूस यात्रा का सब से महत्वपूर्ण उद्देश्य, रूसियों को भरोसा दिलाना है कि तेहरान व मास्को के संबंध किसी भी अंतरराष्ट्रीय घटना से प्रभावित नहीं होंगे। 

उन्होंने कहा कि आज हम एक आर्थिक युद्ध का सामना कर रहे हैं इस लिए हर ईरानी अधिकारी का दायित्व है कि वह जनता की समस्याओं के निवारण की कोशिश करे। 

ईरान के संसद सभापति अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए अपने रूसी समकक्ष के निमत्रंण पर एक प्नधिनिधि  मंडल के साथ रविवार की शाम मास्को पहुंचे हैं। Q.A.

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए