ईरान और इराक़ के द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार की आवश्यकता पर बल
ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख और इराक़ के राष्ट्रपति ने द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया है।
ईरानी न्यायपालिका के प्रमुख सैय्यद इब्राहीम रईसी ने बुधवार को इराक़ी राष्ट्रपति बरहम सालेह के साथ मुलाक़ात में कहा कि ईरानी और इराक़ी राष्ट्रों के बीच संबंध, दोनों देशों के विश्वासों, आस्थाओं और संस्कृति में निहित है और दुश्मनों की इच्छाओं के विपरीत ईरान और इराक़ के रिश्ते मज़बूत हो रहे हैं।
रईसी ने दाइश के ख़िलाफ़ लड़ाई में दोनों देशों के बीच सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा: दाइश के आतंकवादियों का मुक़ाबला करने के लिए ईरान और इराक़ के बीच सहयोग, दोनों देशों के बीच दोस्ती और सहयोग का वास्तविक प्रतीक है।
उन्होंने उल्लेख किया कि हमारे सुप्रीम लीडर ने कई बार यह कहा है कि हम एक शक्तिशाली, स्वाधीन, स्थिर, विकासशील और आज़ाद इराक़ के बारे में सोचते हैं, जो अपने नागरिकों को सामाजिक न्याय दे सके और अपने पैरों पर खड़ा हो सके, ऐसे इराक़ का हम हमेशा समर्थन करते रहेंगे।
ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख ने जनरल सुलेमानी और अबू मेहदी अल-मोंहदिस की हत्या के ख़िलाफ़, क़ानूनी कार्यवाही में तेज़ी लाने की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए कहा: यह दो शहीद आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई के नायक थे, लेकिन अमरीका ने इराक़ की संप्रभुता का उल्लंघन करते हुए उन्हें शहीद कर दिया।
इस मुलाक़ात में इराक़ी राष्ट्रपति बरहम सालेह ने ईरान और इराक़ के बीच ऐतिहासिक और गहरे संबंधों का उल्लेख करते हुए कहाः एक स्वतंत्र और स्वाधीन इराक़, ईरान के लिए एक सहयोगी और भरोसेमंद साथी हो सकता है।
इराक़ी राष्ट्रपति ने ईरान के साथ इराक़ के न्यायिक संबंधों को मज़बूत बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहाः इराक़ी न्यायपालिका, ईरान के साथ सहयोग कर रही है, ताकि दोनों देशों के बीच के क़ानूनी मुद्दे, अच्छी तरह से आगे बढ़ सकें। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए