अमरीकी एयरबेस पर हमले को ईरान से जोड़ना निंदनीय है, तेहरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i95166-अमरीकी_एयरबेस_पर_हमले_को_ईरान_से_जोड़ना_निंदनीय_है_तेहरान
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने बल देकर कहा कि ईरान, इराक़ की शांति व सुरक्षा को क्षेत्र और पड़ोसी देशों के लिए महत्वपूर्ण मानता है
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १६, २०२१ १५:३६ Asia/Kolkata
  •  अमरीकी एयरबेस पर हमले को ईरान से जोड़ना निंदनीय है, तेहरान

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने बल देकर कहा कि ईरान, इराक़ की शांति व सुरक्षा को क्षेत्र और पड़ोसी देशों के लिए महत्वपूर्ण मानता है

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इराक के अरबील में अमरीकी एयरबेस पर होने वाले हमले के बारे में जो संदिग्ध अफ़वाह फैलाई जा रही है उसकी भर्त्सना की है।

उन्होंने कहा है कि इराक़ के अरबील में होने वाले हमले के बारे में जो संदिग्ध अफवाह फैलाई जा रही है और यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि इस हमले में ईरान का हाथ है तेहरान उसे कड़ाई रद्द करता और उसकी भर्त्सना करता है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने बल देकर कहा कि ईरान, इराक की शांति व सुरक्षा को क्षेत्र और पड़ोसी देशों के लिए महत्वपूर्ण मानता है और हर उस कार्यवाही को रद्द करता है जिससे इराक में क़ानून व्यवस्था को नुक़सान पहुंचाता है।

उन्होंने इस प्रकार की कार्यवाही को संदिग्ध बताते हुए इराकी सरकार का आह्वान किया है कि वह ज़िम्मेदारों का पता लगाने और उनके साथ व्यवहार के बारे में आवश्यक आदेश जारी करे। MM