ईरान पर लगी पाबंदियां अमरीका हटाए, परमाणु समझौता संवेदनशील चरण मेंः चीन
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i95492-ईरान_पर_लगी_पाबंदियां_अमरीका_हटाए_परमाणु_समझौता_संवेदनशील_चरण_मेंः_चीन
चीन ने अमरीका को चेतावनी देते हुए कहा है कि जेसीपीओए बहुत ही संवेदनशील स्थिति में है ऐसे में ईरान पर लगी पाबंदियों को हटाया जाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २४, २०२१ १५:३२ Asia/Kolkata
  • ईरान पर लगी पाबंदियां अमरीका हटाए, परमाणु समझौता संवेदनशील चरण मेंः चीन

चीन ने अमरीका को चेतावनी देते हुए कहा है कि जेसीपीओए बहुत ही संवेदनशील स्थिति में है ऐसे में ईरान पर लगी पाबंदियों को हटाया जाए।

चीन के विदेश मंत्रालय ने अमरीका को एक बार फिर परमाणु समझौते में वापस आने का सुझाव देते हुए कहा है कि वर्तमान समय में परमाणु समझौता बहुत ही संवेदनशील स्थिति में पहुंच चुका है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग विनबीन ने बुधवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम संवेदनशील बिंदु पर पहुंच गए हैं।  उन्होंने कहा कि इसकी काट यह है कि प्रतिबंधों को तत्काल हटाया जाए।  चीनी अधिकारी का कहना था कि ईरान के परमाणु मामले की स्थिति बदल रही है ऐसे में अवसर और चुनौतियां दोनों ही एक साथ मौजूद हैं।  चीन, सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य होने के साथ ही परमाणु समझौते का एक सदस्य देश है।

चीन के इस अधिकारी ने सोमवार को भी बल दिया था कि जितनी जल्दी हो सके अमरीका और उसके घटकों को ईरान के साथ वार्ता की मेज़ पर आना चाहिए।  उन्होंने सभी पक्षों को शांति और संयम का आह्वान किया।  चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए के महानिदेशक की तेहरान यात्रा की ओर संकेत करते हुए आशा व्यक्त की थी कि आईएईए और ईरान, परस्पर सहयोग करते हुए समाधान में एक-दूसरे की सहायता करें। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए