ईरान में कोरोना ... 69 की मौत
ईरन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के कारण 69 लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सादात लारी के अनुसार ईरान में कोरोना या कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 59 हज़ार 899 हो गई है।
उन्होंने बताया कि देश में अबतक कोरोना से 16 लाख 15 हज़ार 184 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।
सीमा सादात ने बताया कि पिछले चौबीस घंटोंं में कोविड-19 से संक्रमित होने वालों की संख्या 8 हज़ार 103 थी। इस प्रकार ईरान में 1615184 लोग कोरोना का शिकार हुए हैं। उनका कहना था कि 1615184 संक्रमितों में 13 लाख 79 हज़ार 922 संक्रमित इस बीमारी से मुक्ति हासिल कर चुके हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए