ईरान और इराक़ के विदेशमंत्रियों की मुलाक़ात
Feb २७, २०२१ १४:४३ Asia/Kolkata
इराक़ के विदेशमंत्री फ़ोआद हुसैन ने शनिवार को तेहरान में ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ से मुलाक़ात की।
ईरान और इराक़ के विदेशमंत्रियों ने तेहरान में क्षेत्र के हालिया परिवर्तनों के बारे में विचार विमर्श किया। दोनो नेताओं ने इराक़ की वर्तमान घटनाओं पर बात की। जवाद ज़रीफ़ और फ़ोआद हुसैन ने अपनी वार्ता में द्विपक्षीय संबन्धों पर भी विचार-विमर्श किया। इराक़ के विदेशमंत्री की पिछले एक महीने के दौरान ईरान की यह दूसरी यात्रा है।
टैग्स