तेहरान तेल के बाज़ार में स्थिरता का समर्थन करता है
ईरान के पैट्रोलियम मंत्री का कहना है कि तेहरान तेल के बाज़ार में स्थिरता का समर्थन करता है।
ईरान के पैट्रोलियम मंत्री बीज़न ज़ंगने ने गुरुवार को ओपेक प्लस की चौदहवीं बैठक के बाद कहाः वर्तमान परिस्थितियों में तेल बाज़ार स्थिर है। इस बैठक में जो फ़ैसला लिया गया है वह यह कि रूस और कज़ाख़िस्तान डेढ़ लाख बैरल तेल का अधिक उत्पादन कर सकते हैं और बाक़ी तेल उत्पादक देश अपने उत्पादन में वृद्धि नहीं करेंगे। ज़ंगने का कहना थाः तेल बाज़ार की समीक्षा के लिए पहली अप्रैल को ओपेक प्लस की अगली बैठक होगी।
ग़ौरतलब है कि ओपेक प्लस में 23 तेल उत्पादक देश शामिल हैं। इनमें से कुछ देश ओपेक के भी सदस्य हैं। गुरुवार को ओपेक प्लस की 14वीं बैठक का आयोजन हुआ था, जिसमें सदस्य देशों के पैट्रोलिमय मंत्रियों ने वीडियो कांफ़्रेंसिंग द्वारा भाग लिया था। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए