एक-एक क़दम करके कोरोना को नियंत्रित कर लेंगेः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i95928-एक_एक_क़दम_करके_कोरोना_को_नियंत्रित_कर_लेंगेः_रूहानी
ईरान के राष्ट्रपति का कहना है कि आशा करते हैं कि एक-एक क़दम करके कोरोना को नियंत्रित कर लेंगे।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar ०६, २०२१ १८:५२ Asia/Kolkata
  • एक-एक क़दम करके कोरोना को नियंत्रित कर लेंगेः रूहानी

ईरान के राष्ट्रपति का कहना है कि आशा करते हैं कि एक-एक क़दम करके कोरोना को नियंत्रित कर लेंगे।

डाक्टर हसन रूहानी ने शनिवार को कोरोना से मुक़ाबला करने वाली राष्ट्रीय समिति से मुलाक़ात में कहा, ख़ुज़िस्तान प्रांत के अतिरिक्त देश के सारे ही प्रांतों में स्थिति तुल्नात्मक रूप में अच्छी है।  उन्होंने कहा कि हम इस समय विशेष परिस्थति में हैं।  ईरान के राष्ट्रपति ने इसी प्रकार कहा कि नववर्ष के अवसर पर जिन शहरों में अधिक यात्रा की उम्मीद है वहां पर स्वास्थ्य नियमों को विशेष रूप से पालन किया जाएगा।  हसन रूहानी ने आशा जताई है कि यह वर्ष एसी स्थिति में समाप्त हो कि कोरोना की समस्या से मुक्ति प्राप्त हो।

ईरान के राष्ट्रपति डा. हसन रूहानी ने कहा कि नववर्ष की यात्रा के दौरान ख़ुरासान रज़वी और उसके केन्द्रीय नगर मश्हद में सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति बहुत सजग रहने की ज़रूरत है क्योंकि इस दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है।