ज़ायोनी शासन की धमकियां, उसकी हताशा की निशानीः जनरल हातमी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i95966-ज़ायोनी_शासन_की_धमकियां_उसकी_हताशा_की_निशानीः_जनरल_हातमी
ईरान के रक्षामंत्री का कहना है कि देश के विरुद्ध ज़ायोनी शासन की धमकियां, इस शासन की हताशा के कारण हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०७, २०२१ १६:१९ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी शासन की धमकियां, उसकी हताशा की निशानीः जनरल हातमी

ईरान के रक्षामंत्री का कहना है कि देश के विरुद्ध ज़ायोनी शासन की धमकियां, इस शासन की हताशा के कारण हैं।

ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातमी ने रविवार को कहा कि क्षेत्र में कोई भी अवैध ज़ायोनी शासन को नहीं चाहता।  उन्होंने कहा कि ज़ायोनी शासन ने अपने चारों ओर स्वयं ही दीवार खड़ी कर ली है।

ईरान के रक्षामंत्री ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के विरुद्ध ज़ायोनी शासन की हालिया धमकियों की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस शासन के अधिकारी कभी-कभी अपनी कमज़ोरी और हताशा के कारण ईरान के विरुद्ध निराधार बातें कहते हैं जिसे वे धमकी समझते हैं।  उन्होंने कहा कि उसी काल में जब वे इसी प्रकार की ग़लतियां अधिक कर रहे थे वरिष्ठ नेता ने कहा था कि अवैध ज़ायोनी शासन हमारा मुख्य शत्रु नहीं है और उसका कोई महत्व ही नहीं है।  उनको अच्छी तरह से पता है और अगर नहीं है तो जान ले कि अगर उन्होंने अधिक बकवास की तो फिर तेलअवीव और हैफा को मिट्टी में मिला देंगे।

ईरान के रक्षामंत्री ने स्पष्ट किया कि शक्ति के बहुत से आयाम होते हैं।  वर्तमान समय में ईश्वर की कृपा से ईरान, शक्ति के हर आयाम से संपन्न है।  उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए शक्ति से सभी आयामों का प्रयोग किया जाएगा।

ईरान के रक्षमंत्री ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातमी के अनुसार इस्लामी प्रतिरोधक गुट, इस्लामी गणतंत्र ईरान की नर्म शक्ति के फल हैं जो यमन, इराक़, सीरिया और लेबनान में मौजूद हैं।  उन्होंने कहा कि इन फलों का स्वाद ज़ायोनी शासन चख चुका है।