विमानों का निर्माण, ईरान की शक्ति का परिचायकः ब्रिगेडियर नसीरज़ादे
Mar ०८, २०२१ १५:४७ Asia/Kolkata
ईरान की वायुसेना के कमांडर का कहना है कि विमान का निर्माण, इस्लामी गणतंत्र ईरान की शक्ति का परिचायक है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिगेडियर जनरल अज़ीज़ नसीरज़ादे ने सोमवार को कहा कि आम विमानों और चालक रहित विमानों का निर्माण इस्लामी गणतंत्र ईरान की शक्ति का परिचायक है। उन्होने कहा कि यह काम उचित ढंग से किया जा रहा है।
ब्रिगेडियर जनरल अज़ीज़ नसीरज़ादे ने वायुसेना की क्षमता के बारे में बताया कि पिछले 40 वर्षों से ईरान, प्रतिबंधों का सामना करता आ रहा है। उनका कहना था कि इस दौरान जब भी वायसेना को कोई भी ज़िम्मेदारी दी गई, उसने उसका का निर्वाह बहुत ही उचित ढंग से किया। उन्होंने देश में विकसित हथियारों के निर्माण की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह ही ईरान की एक महान सफलता है।
टैग्स