अमरीका क्षेत्रीय सरकारों को कमज़ोर करने में लगा हुआ है, तेहरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i96030-अमरीका_क्षेत्रीय_सरकारों_को_कमज़ोर_करने_में_लगा_हुआ_है_तेहरान
ईरान के संसद सभापति के अन्तर्राष्ट्रीय मामलों के सलाहकार ने क्षेत्र में अमरीका की ग़ैर रचनात्मक नीति की निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०९, २०२१ १४:२९ Asia/Kolkata
  • अमरीका क्षेत्रीय सरकारों को कमज़ोर करने में लगा हुआ है, तेहरान

ईरान के संसद सभापति के अन्तर्राष्ट्रीय मामलों के सलाहकार ने क्षेत्र में अमरीका की ग़ैर रचनात्मक नीति की निंदा की है।

हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने लेबनान के परिवर्तनों की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीकी नीतियां क्षेत्रीय देशों को कमज़ोर करने वाली हैं।  उन्होंने लेबनान के अमल आन्दोलन के प्रतिनिधि सलाह फ़हस से तेहरान में भेंट के दौरान ईरान तथा लेबनान के मैत्रीपूर्ण संबन्धों की ओर संकेत करते हुए कहा कि लेबनान का प्रभावशाली देश है।

अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि लेबनान की आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिरता पूरे क्षेत्र के हित में है।  उनका कहना था कि प्रतिरोध के संबन्ध में भी लेबनान, अग्रिम मोर्चे पर है।  अब्दुल्लाहियान का कहना था कि ईरान और लेबनान के बीच प्रतिरोध, एक संयुक्त बिंदु है और अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवाद से मुक़ाबले में यह देश, इस्लामी देशों के लिए ढाल के समान है।

लेबनान के अमल आन्दोलन के प्रतिनिधि सलाह फ़हस ने इस भेंटवार्ता में लेबनानी जनता के बारे में ईरान की प्रभावी नीति की सराहना की।  उन्होंने कहा कि ईरान की सरकार, जनता और वरिष्ठ नेता सब ही प्रतिरोध एवं क्षेत्र के प्रतिरोधक गुटों के समर्थक हैं।