भारत से ईरान पहुंचने वाली है कोरोना वैक्सीन की पहली खेप
Mar ११, २०२१ ०४:४२ Asia/Kolkata
भारत से ईरान आने वाली कोरोना की इस खेप में एक लाख 25 हज़ार कोरोना डोज़ है
ईरान में खाद्य पदार्थ और औषधि संस्था के प्रवक्ता ने कहा है कि “भारत ब्यूटिक” संस्था द्वारा बनाया गयी कोरोना वैक्सीन ईरान पहुंचने वाली है।
कियानूश जहानपूर ने अपने ट्वीटर पेज पर लिखा कि भारत ब्यूटिक संस्था द्वारा बनाये गये कोरोना का “कोवैक्सीन” टीका कुछ ही घंटों में तेहरान पहुंच जायेगा और सिस्टम में कोड डालने और स्टीकर लगाने के बाद स्वास्थ्य विभाग को दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि भारत से ईरान आने वाली कोरोना की इस खेप में एक लाख 25 हज़ार कोरोना डोज़ है। इस प्रकार देश में कोरोना वैक्सीन की 6 लाख 95 हज़ार डोज़ देश में आ चुकी है। MM
टैग्स