अफ़ग़ानिस्तान, काबुल में ईरानी कूटनयिक की गाड़ी पर हमला...
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i96100-अफ़ग़ानिस्तान_काबुल_में_ईरानी_कूटनयिक_की_गाड़ी_पर_हमला...
बुधवार की शाम अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक ईरानी कूटनयिक की गाड़ी पर हमला हुआ।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar ११, २०२१ ०९:१६ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान, काबुल में ईरानी कूटनयिक की गाड़ी पर हमला...

बुधवार की शाम अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक ईरानी कूटनयिक की गाड़ी पर हमला हुआ।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ईरानी दूतावास के वाणिज्य विभाग में काम करने वाले एक कूटनयिक की प्राइवेट गाड़ी पर उस समय चोरों ने हमला कर दिया जब वह बुधवार की शाम, ज़रूरी चीज़ें ख़रीदने के लिए काबुल शहर के किसी क्षेत्र में गये थे। चोरों ने उनकी गाड़ी को चुराने की नीयत से उन पर हमला कर दिया।

काबुल में ईरानी दूतावास ने इस घटना के बारे में एक बयान जारी करके कहा कि चोरों ने घटना स्थल से भागने की कोशिश की और इस दौरान उक्त कूटनयिक की गाड़ी पर फ़ायर भी किए किन्तु सौभाग्य से उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई और इस वक़्त वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। (AK)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए