अमरीका और यूरोप परमाणु समझौते को लेकर गंभीर नहीं हैं, ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i96188-अमरीका_और_यूरोप_परमाणु_समझौते_को_लेकर_गंभीर_नहीं_हैं_ज़रीफ़
ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के प्रमुख के नाम एख पत्र में परमाणु समझौते को लेकर अमरीका और यूरोप के रवैये की आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १३, २०२१ १०:१२ Asia/Kolkata
  • अमरीका और यूरोप परमाणु समझौते को लेकर गंभीर नहीं हैं, ज़रीफ़

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के प्रमुख के नाम एख पत्र में परमाणु समझौते को लेकर अमरीका और यूरोप के रवैये की आलोचना की है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, ज़रीफ़ ने यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के प्रमुख जोसेप बोरेल को पत्र लिखकर परमाणु समझौते के प्रति यूरोपीय देशों और अमरीका की संवेदनहीनता की आलोचना की है।

इस विस्तृत पत्र में ईरानी विदेश मंत्री ने उल्लेख किया है कि अगर यूरोपीय देश और अमरीका परमाणु समझौते के तहत किए गए वचनों को पूरा करते हैं तो ईरान भी अपने वादों पर अमल करने के लिए तैयार है।

2015 में हुए परमाणु समझौते से अमरीका 2018 में बाहर निकल गया था और ट्रम्प प्रशासन ने ईरान पर फिर से कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे, जिसके बाद तेहरान ने अपनी परमाणु प्रतिबद्धताओं में कमी की थी। msm

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए