आर्थिक युद्ध में दुश्मन पराजित हो चुका है, जनरल सलामी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i96226-आर्थिक_युद्ध_में_दुश्मन_पराजित_हो_चुका_है_जनरल_सलामी
ईरान की इस्लामी क्रांति फ़ोर्स आईआरजीसी के कमांडर का कहना है कि आर्थिक युद्ध में दुश्मन पराजित हो चुका है और ईरानी राष्ट्र को सफलता हासिल हुई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १४, २०२१ १०:५४ Asia/Kolkata
  • आर्थिक युद्ध में दुश्मन पराजित हो चुका है, जनरल सलामी

ईरान की इस्लामी क्रांति फ़ोर्स आईआरजीसी के कमांडर का कहना है कि आर्थिक युद्ध में दुश्मन पराजित हो चुका है और ईरानी राष्ट्र को सफलता हासिल हुई है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, आईआरजीसी के कमांडर जनरल हुसैन सलामी ने रविवार को बसीज प्रशिक्षण नेटवर्क के शिक्षकों के चौथे सम्मेलन में कहाः आर्थिक युद्ध में दुश्मन हार चुका है।

जनरल सलामी का कहना था कि ईरान की जनता ने विनम्रतापूर्वक धैर्य रखा और दुश्मन की आवाज़ पर ध्यान नहीं दिया और दुश्मन को कोई महत्व नहीं दिया।

ईरान की इस्लामी क्रांति फ़ोर्स आईआरजीसी के कमांडर का कहना था कि आज हमारे पास काफ़ी मात्रा में आधुनिक हथियार हैं, हम ऐसे ही शस्त्रों और उपकरणों से लैस हैं, जैसे कि दुश्मन के पास हैं।

उन्होंने कहा कि दुश्मन ने शक्ति का ख़ोल पहन रखा है, जबकि भीतर से वह ख़ाली है। msm