आंकड़े आर्थिक युद्ध में विजयी होने के चिन्ह हैंः राष्ट्रपति रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i96248-आंकड़े_आर्थिक_युद्ध_में_विजयी_होने_के_चिन्ह_हैंः_राष्ट्रपति_रूहानी
राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने बल देकर कहा है कि लोगों की मदद से अगला वर्ष निःसंदेह अच्छा और आशाजनक वर्ष होगा
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १४, २०२१ १७:४३ Asia/Kolkata
  • आंकड़े आर्थिक युद्ध में विजयी होने के चिन्ह हैंः राष्ट्रपति रूहानी

राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने बल देकर कहा है कि लोगों की मदद से अगला वर्ष निःसंदेह अच्छा और आशाजनक वर्ष होगा

ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि आर्थिक आंकड़े आर्थिक युद्ध में विजयी होने के चिन्ह हैं। राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने आर्थिक क्षेत्र में आशाजनक संभावनाओं की ओर संकेत करते हुए कहा है कि बहुत अधिक आर्थिक आंकड़े सही दिशा में आगे बढ़ने और प्रतिबंधों के विफल होने के सूचक हैं।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि ये आंकड़े अधिकतम दबाव की नीति के विफल होने और आर्थिक युद्ध में विजय के सूचक हैं। राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि यह सफलता ठीक उसी वर्ष मिली है जब कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण बहुत से देशों में आर्थिक विकास की नकारात्मक दर दर्ज की गयी है।

उन्होंने कहा कि यह सफलता वही चीज़ है जिसे दुश्मन ईरानी राष्ट्र के खिलाफ महत्वहीन और नकारात्मक दिखाने की चेष्टा में है। राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने बल देकर कहा है कि लोगों और आर्थिक कार्यकर्ताओं की मदद से अगला वर्ष निःसंदेह अच्छा और आशाजनक वर्ष होगा। MM