ईरान ने पूरे मिसाइल शहर का ही अनावरण कर दिया +वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i96306-ईरान_ने_पूरे_मिसाइल_शहर_का_ही_अनावरण_कर_दिया_वीडियो
ईरान की इस्लामी क्रांति फ़ोर्स आईआरजीसी की नौसेना ने अज्ञात स्थान पर एक नए रणनीतिक मिसाइल शहर का अनावरण किया है, जहां विभिन्न प्रकार के उन्नत बैलिस्टिक और क्रूज़ मिसाइलों को तैयार करके रखा गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १६, २०२१ ०९:३२ Asia/Kolkata
  • ईरान ने पूरे मिसाइल शहर का ही अनावरण कर दिया +वीडियो

ईरान की इस्लामी क्रांति फ़ोर्स आईआरजीसी की नौसेना ने अज्ञात स्थान पर एक नए रणनीतिक मिसाइल शहर का अनावरण किया है, जहां विभिन्न प्रकार के उन्नत बैलिस्टिक और क्रूज़ मिसाइलों को तैयार करके रखा गया है।

सोमवार को एक समारोह के आयोजन के दौरान, इस साइट का अनावरण किया गया। इस समारोह में आईआरजीसी के कमांडर जनरल हुसैन सलामी समेत कई वरिष्ठ कमांडरों और अधिकारियों ने भाग लिया।

समारोह के दौरान, आईआरजीसी की नौसेना ने विभिन्न रेंज वाले आधुनिक क्रूज़ और बैलिस्टिक मिसाइलों को प्रदर्शित किया।

आईआरजीसी बलों को नए मिसाइल उपकरणों और प्रणालियों की डिलीवरी भी की गई, जो नई संचालन क्षमताओं से लैस हैं, जैसे कि विभिन्न जगहों से सटीक गोलीबारी, विभिन्न रेंजों में बारूदी सुरंगों को लॉन्च करना, 360 डिग्री फ़ायरिंग पावर, मोबाइल लॉन्चिंग और इलेक्ट्रॉनिक हथियारों का मुक़ाबला करने की क्षमता शामिल है।

इन नए उपकरणों और हथियारों से आईआरजीसी की रक्षा और हमले की शक्ति अत्यधिक मज़बूत  हो जाएगी।

इन तमाम उपकरणों और हथियारों का निर्माण घरेलू स्तर पर ईरानी विशेषज्ञों द्वारा किया गया है।

इस समारोह के दौरान एक ऐसा मिसाइल सिस्टम भी प्रदर्शित किया गया, जो दाग़े जाने के बाद भी अपना लक्ष्य बदलने की क्षमता रखता है। msm