कोरोना और प्रतिबंध, ईरान दोनों मोर्चों पर जीत रहा है, ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i96406-कोरोना_और_प्रतिबंध_ईरान_दोनों_मोर्चों_पर_जीत_रहा_है_ज़रीफ़
विदेशमंत्री ने ईदे नौरोज़ के अवसर पर अपने संदेश में बल देकर कहा है कि इस बार भी लोगों के प्रयास, धैर्य और परित्याग, दो ख़तरनाक वायरसों पर विजय का निमंत्रण दे रहे हैं, एक कोरोना और दूसरे प्रतिबंध।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १८, २०२१ १४:४९ Asia/Kolkata
  • कोरोना और प्रतिबंध, ईरान दोनों मोर्चों पर जीत रहा है, ज़रीफ़

विदेशमंत्री ने ईदे नौरोज़ के अवसर पर अपने संदेश में बल देकर कहा है कि इस बार भी लोगों के प्रयास, धैर्य और परित्याग, दो ख़तरनाक वायरसों पर विजय का निमंत्रण दे रहे हैं, एक कोरोना और दूसरे प्रतिबंध।

विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने ईदे नौरोज़ के अवसर पर आज अपने वीडियो संदेश में कहा कि ग़ैर कानूनी प्रतिबंधों के कारण कोरोना वायरस से मुकाबले में दोगुना प्रयास करने पड़े हैं।

विदेशमंत्री ने अपने वीडियो संदेश में बल देकर कहा है कि ईरानियों ने अपने कई हज़ार साल पुराने गौरवपूर्ण इतिहास में न केवल चुनौतियों और समस्याओं के सामने घुटने नहीं टेके बल्कि समझ- बूझ और समरसता से काम लेकर समस्याओं का समाधान कर लिया और हमला करने वालों का अपनी समृद्धि संस्कृति में विलय कर लिया।

ईरान के विदेशमंत्री के संदेश में आया है कि जो ईरानी विश्व के दूसरे क्षेत्रों में रहते हैं वहां भी उन्होंने अपनी गौरवांवित संस्कृति के प्रचार- प्रसार में संकोच से काम नहीं लिया है।

इसी प्रकार इस वीडियो संदेश में आया है कि कोरोना महामारी ने हर चीज़ से अधिक दर्शा दिया है कि दुनिया की बड़ी शक्तियां भी दिखाई न देने वाले वायरस के प्रकोप से सुरक्षित नहीं हैं। विदेशमंत्री ने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि ईदे नौरोज़ का संदेश दोस्ती, प्रेम, शांति, समरसता और प्रसन्नता है। MM