ईरान के विदेशमंत्री ने अपने तुर्क समकक्ष से भेंटवार्ता में क्या कहा?
विदेशमंत्री ने ईरानियों के लिए सलामती और दोस्ती की कामना की।
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने अपने तुर्क समकक्ष मौलूद चाऊस ओग़लू से भेंट बाद कहा है कि इस भेंटवार्ता में द्विपक्षीय संबंधों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया गया।
ज़रीफ़ ने कहा कि द्विपक्षीय आर्थिक और राजनीतिक संबंधों और इसी प्रकार क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के बारे में वार्ता की और आशा है कि इन वार्ताओं का अंत अच्छा होगा और दोनों देशों के संबंध दोनों देशों के नेताओं की इच्छानुसार आगे बढ़ेगा।
विदेशमंत्री ने इसी प्रकार ईरानियों को संबोधित करते हुए ईदे नौरोज़ की बधाई दी और कहा कि आशा है कि अगला साल सलामती, दोस्ती और समस्त ईरानियों के लिए राष्ट्रीय सहमति का साल होगा।
ज्ञात रहे कि ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ एक दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को तुर्की गये थे। क्षेत्रीय परिवर्तनों, अहम मामलों, आतंकवाद से मुकाबले और सीरिया के परिवर्तनों के बारे में भी ईरान और तुर्की के विदेशमंत्रियों ने विचारों का आदान प्रदान किया। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए