इस साल के अंत तक कोरोना वैक्सीन को निर्यात करने लगेंगेः रूहानी
ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि ईरानी शमसी वर्ष 1400 के अंत तक हम ईरानी कोरोना वैक्सीन निर्यात करने लगेंगे।
हसन रूहानी का कहना था कि ईरानी वैक्सीन के आने के साथ वसंत में कोरोना से मुक़ाबला करना आसान हो जाएगा।
राष्ट्रपति ने कोरोना से मुक़ाबला करने वाली समिति से शनिवार को बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना पर नियंत्रण करने के प्रयास कर रही है। हसन रूहानी ने बीते साल को ईरानी राष्ट्र के लिए बहुत ही उतार-चढ़ाव वाला साल बताया। राष्ट्रपति ने देश की जनता द्वारा कोरोना के प्रोटोकोल के पालन और कोरोना के मुक़ाबले में स्वास्थय कर्मियों द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।
हसन रूहानी ने कहा कि कोरोना से मुक़ाबले में संसार के अन्य देशों की तुलना में आज ईरान की स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन की स्थिति संतोषजनक है। राष्ट्रपति का कहना था कि कोरोना से मुक़ाबले में थोड़ी बहुत समस्याएं हो सकती हैं लेकिन उसके मुक़ाबले में हम गंभीर हैं।