ईरान-चीन 25 वर्षीय व्यापक साझेदारी पर अंतिम मोहर
चीनी विदेश मंत्री ने, चीन के साथ संबंध समिति में इस्लामी गणतंत्र ईरान के विशेष प्रतिनिधि व सुप्रीम लीडर के सलाहकार से भेंटवार्ता की।
संवाददाता के मुताबिक़, चीनी विदेश मंत्री वांग यी और पूर्व संसद सभापति आली लारीजानी ने इस मुलाक़ात में दोनों देशों के बीच 50 साल से मौजूद कूटनैतिक संबंधों की सराहना की और व्यापक रणनैतिक साझेदारी पर आधारित बहुआयामी संबंध बढ़ाने पर बल दिया।
दोनों पक्षों ने ईरान-चीन के बीच व्यापक सहयोग प्रोग्राम नामी समझौते के अंतिम चरण में होने पर ख़ुशी जतायी, बहुआयामी राजनैतिक, आर्थिक व रणनैतिक संबंधों को आगे बढ़ाने की शैली की समीक्षा की और दीर्घकालिक सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच सलाह मशविरे पर बल दिया।
इसे भी पढ़ियेः ईरान का संसार में सबसे रणनैतिक संबंध चीन से हैः ज़रीफ़
इस मुलाक़ात में लारीजानी ने विदेश नीति के संबंध में ईरान के रवैये के बारे में कहाः इस्लामी गणतंत्र देशों के साथ संबंधों के बारे में फ़ैसला लेने में स्वाधीन है, न कि उन देशों की तरह जो सिर्फ़ एक फ़ोन पर अपना रवैया बदल लेते हैं।
चीनी विदेश मंत्री ने इस मुलाक़ात में कहाः ईरान के साथ चीन के संबंध स्थायी व रणनैतिक होंगे और उन पर हालात का असर नहीं होगा। (MAQ/N)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!