ईरान और चीन का सहयोग पहुंचा नए चरण मेंः ख़तीबज़ादे
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने चीन के साथ हुए व्यापक सहयोग के समझौते पर अपनी बात रखते हुए कहा है कि ईरान तथा चीन के बीच सहयोग अब नए चरण में पहुंच चुका है।
सईद ख़तीबज़ादे ने ईरान और चीन के बीच हुए 25 वर्षीय व्यापक सहयोग के समझौते के बारे में एक चीनी चैनल से बात करते हुए कहा कि यह समझौता, परस्पर सहयोग के लिए दोनों देशों के बीच एक रोडमैप है। उनका कहना था कि ईरान और चीन दोनों ही इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि ख़ुद को रोज़ाना और कभी-कभार डाले जाने वाले दबाव और उतार-चढ़ाव से अलग कर लें। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बल दिया कि इस समझौते का तैयार होना चीन और ईरान के बीच सहयोग के मार्ग को आगे बढ़ाने का रोडमैप है। इस समझौते से दोनों देशों के बीच निकट का सहयोग होगा।
याद रहे कि 2015 में चीन के राष्ट्रपति की आधिकारिक तेहरान यात्रा के दौरान ईरान और चीन ने एक बयान जारी करके अपने स्ट्रैटेजिक संबन्धों को बढ़ाने का ऐलान किया था। इस समझौते के छठे अनुच्छेद में दोनों पक्षों ने दीर्धकालीन रोडमैप के लिए वार्ता की घोषणा की थी।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए