यमन के बारे में ईरान के प्रयास सराहनीय हैंः यमनी विदेशमंत्री
यमन के विदेशमंत्री ने अपने देश के बारे में ईरान के प्रयासों की सराहना की है।
हेशाम शरफ़ ने सोमवार को सनआ में इस्लामी गणतंत्र ईरान के राजदूत हसन ईरलू के साथ मुलाक़ात में तेहरान की ओर से यमन की सरकार और जनता के समर्थन पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र के बारे में ईरान की शांति योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रतिनिधि और अमरीका के नेतृत्व में यमन की वार्ताकार टीम के प्रमुख के बीच जो वार्ता चल रही है उसे वास्तविक शांति की स्थापना की भूमिका होना चाहिए।
यमन के विदेशमंत्री हेशाम शरफ़ ने क्षेत्र में शांति की संभावनाओं के संबन्ध में सऊदी अरब के विदेशमंत्री फैसल बिन फरहाना के हालिया बयान की ओर संकेत किया। उन्होंने कहा कि यह बयान एक विफल प्रयास और भविष्य में ज़ायोनी शासन के साथ संबन्ध बहाल करने के लिए वास्तविकता को बदलने पर आधारित है। इससे पहले सऊदी विदेशमंत्री ने सीएनएन को दिये अपने साक्षात्कार में ज़ायोनी शासन का समर्थन करते हुए दावा किया था कि इस्राईल के साथ संबन्ध सामान्य करने से क्षेत्र को बहुत लाभ होगा।
इस भेंटवार्ता में ईरान के राजदूत ने कहा कि यमन के विरुद्ध हमलों को समाप्त करवाने के साथ ही तेहरान इस देश के परिवेष्ट को पूरी तरह से समाप्त कराने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि ईरान का प्रयास है कि क्षेत्र से हर प्रकार के तनाव को समाप्त किया जाए।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए