सेना अपनी पेशेवराना ज़िम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i97636-सेना_अपनी_पेशेवराना_ज़िम्मेदारियों_को_निभाने_के_लिए_तैयार_है
ईरान की इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर ने सेना दिवस के अवसर पर अपने संदेश में बल देकर कहा है कि सेना मैदान में डटी हुई है और वह अपनी पेशेवराना ज़िम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १७, २०२१ ११:४७ Asia/Kolkata
  • सेना अपनी पेशेवराना ज़िम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार है

ईरान की इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर ने सेना दिवस के अवसर पर अपने संदेश में बल देकर कहा है कि सेना मैदान में डटी हुई है और वह अपनी पेशेवराना ज़िम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार है।

इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामनेई के कार्यालय से प्राप्त समाचारों के अनुसार उन्होंने सेना दिवस के अवसर पर थल सेना प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल सैयद अब्दुर्रहीम मूसवी के नाम संदेश में बल देकर कहा है कि सेना मैदान में डटी हुई है और वह अपनी पेशेवराना ज़िम्मेदारियों को अंजाम देने के लिए तैयार है।

इसी प्रकार सुप्रीम लीडर के संदेश में आया है कि सेना अपनी तैयारियां बढ़ाने  और प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। सुप्रीम लीडर ने इसी प्रकार सैनिकों और उनके परिजनों की सराहना की। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए