सारे प्रतिबंध हटाए जाने तक हम डटे रहेंगेः इराक़ची
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i97978-सारे_प्रतिबंध_हटाए_जाने_तक_हम_डटे_रहेंगेः_इराक़ची
ईरान के विदेश उपमंत्री ने कहा है कि जबतक सारे प्रतिबंध नहीं हटाए जाते उस समय तक हम अपनी मांग पर डटे रहेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २६, २०२१ ०३:४९ Asia/Kolkata
  • सारे प्रतिबंध हटाए जाने तक हम डटे रहेंगेः इराक़ची

ईरान के विदेश उपमंत्री ने कहा है कि जबतक सारे प्रतिबंध नहीं हटाए जाते उस समय तक हम अपनी मांग पर डटे रहेंगे।

सैयद अब्बास इराक़ची ने कल संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग की बैठक मे कहा कि वार्ता में कई प्रकार की चुनौतियां हैं।  उन्होंने कहा कि हालांकि अब हम जिस रास्ते पर हैं उसके हिसाब से किसी नतीजे तक पहुंच सकते हैं।

ईरान के विदेश उपमंत्री के अनुसार इस्लामी गणतंत्र ईरान की यह नीति पूरी तरह से स्पष्ट है कि पहले सारे प्रतिबंध हटाए जाएं जिसके बाद सत्यापन की कार्यवाही होगी उसके बाद वह अपने वचनों को पूरा करेगा।  उन्होंने यह भी कहा कि निश्चित रूप से तो यह नहीं कहा जा सकता कि वार्ता की समय सीमा कितनी होगी किंतु यह तो स्पष्ट है कि हम इस बात की अनुमति नहीं देंगे कि वार्ता को लंबा खींचा जाए।

इराक़ची के अनुसार यदि हम इस बात का आभास करते हैं कि सामने वाला पक्ष वार्ता के प्रति गंभीर नहीं है या फिर वह समय नष्ट कर रहा है तो हम निश्चित रूप से वार्ता को उसी स्थान पर छोड़े देंगे।  उन्होंने कहा कि हम पूरी होशियारी से वार्ता को आगे बढ़ाएंगे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए