ज़रीफ़ का कहना है कि पड़ोसी हमारी प्राथमिकता में हैं
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i97988-ज़रीफ़_का_कहना_है_कि_पड़ोसी_हमारी_प्राथमिकता_में_हैं
ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि पड़ोसी देश, हमारी प्राथमिकता में हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr २६, २०२१ ११:५८ Asia/Kolkata
  • ज़रीफ़ का कहना है कि पड़ोसी हमारी प्राथमिकता में हैं

ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि पड़ोसी देश, हमारी प्राथमिकता में हैं।

ज़रीफ़ ने रविवार की रात दोहा में क़तर के शासक से मुलाक़ात की।  उन्होंने इस मुलाक़ात को कामयाब बताते हुए कहा कि पड़ोसी देश हमेशा ही ईरान की प्राथमिकता में हैं।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने शेख तमीम बिन हमद आले सानी के साथ भेंटवार्ता में द्विपक्षीय संबन्धों में विस्तार के साथ ही क्षेत्रीय और वैश्चिक मुद्दों पर भी चर्चा की।  जवाद ज़रीफ़ ने क्षेत्रीय देशों के साथ संबन्ध विस्तार पर बल देते हुए क्षेत्र की स्थिरता और शांति को बहुत गंभीर आवश्यकता बताया।

इस भेंटवार्ता में क़तर के शासक शेख नईम बिन हमद आले सानी ने भी द्विपक्षीय संबन्धों को अधिक मज़बूत करने की बात कही।  इससे पहले ईरान के विदेशमंत्री ने रविवार की शाम क़तर के विदेशमंत्री से भी अलग बैठक की थी जिसमें कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया था।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए