सऊदी अरब के बदले हुए अंदाज़ का स्वागत करते हैः ईरान
ईरान के संबंध में सऊदी अरब के लहजे में बदलाव का तेहरान ने स्वागत किया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान के ईरान-सऊदी अरब और क्षेत्रीय सबंधों को लेकर दिए गए हालिया बयान का ज़िक्र करते हुए कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान सऊदी अरब के लहजे में आए बदलाव का स्वागत करता है।
उन्होंने कहा कि बातचीत को आधार बनाकर सार्थक नज़रिये के साथ क्षेत्र तथा इस्लामी जगत के दो अहम देश के रूप में ईरान और सऊदी अरब अपने पिछले मतभेद को भुलाकर, क्षेत्र में शांति व स्थिरता तथा विकास के लिए आपसी सहयोग का नया अध्याय खोल सकते हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने हुर्मुज़ शांति योजना सहित फ़ार्स की खाड़ी में बातचीत व सहयोग की योजनाओं के साथ क्षेत्रीय सहयोग की दिशा में पहल की है और सऊदी अरब के लहजे में आए बदलाव का स्वागत करता है।
उन्होंने उम्मीद जतायी कि ईश्वरीय कृपा के महीने पवित्र रमज़ान में, इस्लामी जगत में एकता तथा जंग व अशांति से दूरी का नया अध्याय खुलेगा।
ग़ौरतलब है कि सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने मंगलवार को अल-अरबिया टीवी चैनल से बातचीत में कहाः ईरान पड़ोसी देश है और रियाज़ को उम्मीद है कि तेहरान के साथ अच्छे संबंध हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सऊदी अरब ईरान के साथ अच्छे संबंध चाहता है। (MAQ/N)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!