लगभग सभी प्रतिबंध हट चुके हैं, ईरानी राष्ट्रपति का बड़ा एलान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i98534-लगभग_सभी_प्रतिबंध_हट_चुके_हैं_ईरानी_राष्ट्रपति_का_बड़ा_एलान
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि क़रीब सभी पाबंदियां हट गयी हैं, सिर्फ़ कुछ बिन्दुओं पर बात जारी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०९, २०२१ ११:२१ Asia/Kolkata
  • लगभग सभी प्रतिबंध हट चुके हैं, ईरानी राष्ट्रपति का बड़ा एलान

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि क़रीब सभी पाबंदियां हट गयी हैं, सिर्फ़ कुछ बिन्दुओं पर बात जारी है।

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि अमरीकी और यूरोपीय सभी साफ़ तौर पर कह रहे हैं कि पाबंदियों को हटाने और जेसीपीओए में लौटने के सिवा कोई रास्ता नहीं है और क़रीब सभी पाबंदियां हट गयी हैं, सिर्फ़ कुछ बिन्दुओं पर बातचीत हो रही है।

डॉक्टर हसन रूहानी ने कहाः “ईरान ईश्वर की कृपा और राष्ट्र के सपूतों की कोशिशों से इलाज और मेडिकल रिसर्च शोध के क्षेत्र में महापरीक्षा में सफल हो गया यह तब है जब उसके लिए विदेश में पैसों और वस्तुओं का लेनदेन, मेडिकल साज़ो सामान का लेनदेन क़रीब नामुमकिन हो गया था और अन्यायपूर्ण पाबंदियों की वजह से उसके सामने सभी दरवाज़े बंद हो गए थे।”

उन्होंने बल दिया कि ईरान उस वक़्त जेसीपीओए के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं की ओर लौटेगा जब अमरीका ईरान के ख़िलाफ़ सभी पाबंदियों को व्यवहारिक रूप से हटाएगा और उनका सत्यापन हो जाएगा।(MAQ/N)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए