मासूम अफ़ग़ान शहीदों को ईरान ने दी अद्भुत श्रद्धांजलि+वीडियो
May १२, २०२१ १२:३८ Asia/Kolkata
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल के सैयदुश्शोहदा स्कूल पर आतंकवादी गुट दाइश के एक के बाद एक तीन हमलों में शहीद होने वालों को ईरान ने अद्भुत श्रद्धांजलि पेश की।
पवित्र रमज़ान में काबुल के सैय्यदुश्शोहदा स्कूल पर आतंकी हमला, जिसमें छात्राओं समेत 85 से ज़्यादा लोग शहीद और 160 से ज़्यादा घायल हो गए। इस पाश्विक हमले की हर तरफ़ निंदा की गयी जबकि दाइश ने हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की थी।
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने बहुत ही अलग अंदाज़ में अफ़ग़ानिस्तान के शहीदों को श्रद्धांजलि पेश की और आज़ादी स्क्वायर ने अपने रंग बिखेर कर शहीदों को याद किया। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
टैग्स