परमाणु वार्ता से लीक हुई बड़ी ख़बर, अमरीकी चाल का पता चला
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i99054-परमाणु_वार्ता_से_लीक_हुई_बड़ी_ख़बर_अमरीकी_चाल_का_पता_चला
प्रेस टीवी के एक सूत्र का कहना है कि परमाणु वार्ता में अमरीका अपनी चाल चल रहा है और उसका इरादा किसी भी प्रतिबंध को पूरी तरह ख़त्म करने का नहीं है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May २०, २०२१ २०:३३ Asia/Kolkata
  • परमाणु वार्ता से लीक हुई बड़ी ख़बर, अमरीकी चाल का पता चला

प्रेस टीवी के एक सूत्र का कहना है कि परमाणु वार्ता में अमरीका अपनी चाल चल रहा है और उसका इरादा किसी भी प्रतिबंध को पूरी तरह ख़त्म करने का नहीं है।

ईरान और जेसपीओए के दूसरे पक्षों के बीच वार्ता में मौजूद एक जानकार सूत्र का कहना है कि अमरीका ने न केवल प्रतिबंधों की समाप्ति के लिए सत्यापन की अवधि को छह महीने के लिए स्वीकार नहीं किया बल्कि वह ईरान पर लगे प्रतिबंधों को ख़त्म करने का इरादा भी नहीं रखता है।

प्रेस टीवी ने जानकार सूत्रों के हवाले से बताया है कि अमरीका, बैंकिंग, वित्तीय और ऊर्जा प्रतिबंधो में से किसी एक को भी पूरी तरह समाप्त करने का इरादा नहीं रखता बल्कि वह अस्थाई रूप से ही केवल प्रतिबंधों को समाप्त करना चाहता है। (AK)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए