सीरिया में ईरान के एक जनरल समेत दो शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i99744-सीरिया_में_ईरान_के_एक_जनरल_समेत_दो_शहीद
सीरिया में पवित्र स्थलों की रक्षा करने वाले इस्लामी गणतंत्र ईरान के जनरल सईद मजीदी और हसन अब्दुल्लाह तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के एक हमले में शहीद हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०५, २०२१ ०५:०६ Asia/Kolkata
  • सीरिया में ईरान के एक जनरल समेत दो शहीद

सीरिया में पवित्र स्थलों की रक्षा करने वाले इस्लामी गणतंत्र ईरान के जनरल सईद मजीदी और हसन अब्दुल्लाह तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के एक हमले में शहीद हो गए हैं।

समाचार एजेंसी इर्ना की रिपोर्ट के मुताबिक़, सिपाह रूहउल्लाह केंद्रीय प्रांत शाखा के जनसंपर्क विभाग ने सूचना दी है कि, शुक्रवार को ईरान की इस्लामी क्रांति व्यवस्था की रक्षा के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अथक संघर्ष और सेवा के वर्षों के बाद जनरल सईद मजीदी सीरिया में पवित्र स्थलों की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं। उनके साथ उनके एक साथी हसन अब्दुल्लाह भी शहीद हो गए हैं। जनरल सईद मजीदी और हसन अब्दुल्लाह सीरिया में इस देश की सेना के सलाहकार के तौर पर अपनी सेवा दे रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनरल सईद मजीदी और हसन अब्दुल्लाह अपने कुछ साथियों के साथ सीरिया के दैरुज़्ज़ूर से तदमुर की ओर जाने वाले रास्ते पर यात्रा कर रहे थे, कि तभी रास्ते पर घात लगाकर बैठे तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के आतंकियों ने उनपर हमला कर दिया। शहादत से पहले जनरल सईद मजीदी और उनके साथियों ने आतंकवादियों का जमकर मुक़ाबला किया लेकिन इस मुक़ाबले में जहां उन्होंने कई आतंकियों को मार गिराया वहीं वे भी अपने जियाले साथी हसन अब्दुल्लाह के साथ शहीद हो गए। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए