ईरान के सामने आबादी कम होने का गंभीर संकट!!!
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i99906-ईरान_के_सामने_आबादी_कम_होने_का_गंभीर_संकट!!!
इस्लामी गणतंत्र ईरान में तेरहवें राष्ट्रपति पद के एक उम्मीदवार अली रज़ा ज़ाकानी ने कहा है कि देश में आबादी का बहुत गंभीर संकट पैदा हो गया है, जिससे निपटने की ज़रूरत है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun ०९, २०२१ ०६:३८ Asia/Kolkata
  • ईरान के सामने आबादी कम होने का गंभीर संकट!!!

इस्लामी गणतंत्र ईरान में तेरहवें राष्ट्रपति पद के एक उम्मीदवार अली रज़ा ज़ाकानी ने कहा है कि देश में आबादी का बहुत गंभीर संकट पैदा हो गया है, जिससे निपटने की ज़रूरत है।

उन्होंने यह बात मंगलवार को तेरहवें राष्ट्रपत पद के उम्मीदवारों के बीच जारी डिबेट के दौरान कही।उन्होंने कहा कि देश की आबादी ऐसे संकटमय चरण में पहुंच गयी है कि जिसमें सुधार की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि देश में आबादी की दर 0.8 फ़ीसद पर पहुंच गयी और फ़र्टिलिटी की दर 1.7 फ़ीसद पर पहुंच गयी है। अली रज़ा ज़ाकानी ने कहा कि आज से 30 साल पहले देश में फ़र्टिलिटी की दर 6.9 फ़ीसद थी। उन्होंने कहा कि देश को आबादी के संकट से निकालने के लिए ज़रूरी है कि हम जन्म दर को 2.3 फ़ीसद तक पहुंचाएं तब कही जाकर इस संकट से निकल पाएंगे। 

उन्होंने कहा कि देश में 35 लाख जोड़े ऐसे हैं जिनके बच्चे नहीं हैं। हर पाँच में एक जोड़ा बांझ है। हम पहला काम यह करेंगे कि उनका बीमा करेंगे ताकि उन्हें इलाज पर कम पैसे ख़र्च करने पड़े और कोई ऐसा जोड़ा न हो जिसे औलाद पैदा करने की हसरत रह जाए। (MAQ/N)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए