May २५, २०२४ २१:२९ Asia/Kolkata
  • फ्रांसीसी उपनिवेशवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष

फ़्रांसीसी सरकार की न्यू कैलेडोनिया में चुनाव के लिए नया क़ानून लागू करने की योजना के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जो 1980 के दशक के बाद से सबसे हिंसक प्रदर्शन माने जा रहे हैं।

न्यू कैलेडोनिया में अशांति से मूल निवासियों और उपनिवेशवादियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं।

हाल ही में फ्रांसीसी संसद में इस क्षेत्र में चुनावी बदलावों को मंज़ूरी मिलने के बाद, न्यू कैलेडोनिया में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। इन बदलावों के आधार पर उन फ्रांसीसी लोगों को वोट देने का अधिकार होगा, जो वहां 10 साल या उससे अधिक समय से रह रहे हैं।

न्यू कैलेडोनिया कहां है?

न्यू कैलेडोनिया हिंद-प्रशांत महासागर में पांच फ्रांस-नियंत्रित द्वीप समूहों में से एक है, जो प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है और प्रशांत क्षेत्र में पेरिस के प्रभाव को बढ़ाने की फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रॉन की योजना का केंद्रबिंदु है।

यहां 3 लाख से अधिक लोग रहते हैं। यह ऑस्ट्रेलिया और फ़िजी के बीच स्थित है। मौजूदा ज़माने में फ्रांस के सबसे बड़े उपनिवेशों में से एक है और प्रशांत क्षेत्र में एक शक्ति के रूप में पेरिस के दावे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बावजूद, स्थानीय लोग लंबे समय से फ्रांसीसी उपनिवेशवाद से असंतुष्ट हैं और अपनी सरज़मीन को आज़ादी दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।

दर असल, 1853 में फ्रांस द्वारा इस क्षेत्र पर क़ब्ज़ा करने के बाद, पेरिस ने जानबूझकर इसकी डेमोग्राफ़ी को बदलने का काम किया। फ्रांस से आज़ादी को लेकर न्यू कैलेडोनिया में लंबे समय से राजनीतिक संघर्ष जारी है।

न्यू कैलेडोनिया फ्रांस के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

अफ्रीक़ा में अपने पूर्व उपनिवेशों पर तेज़ी से प्रभाव खोते हुए, फ्रांस ने न्यू कैलेडोनिया और वास्तव में, इंडो-पैसिफ़िक क्षेत्रों पर अपना प्रभाव और दबदबा बनाए रखने के लिए इसे उदाहरण के लिए तैर पर लिया है।

पेरिस क्षेत्र में मज़बूत उपस्थिति बनाए रखने के साथ ही शिपिंग लाइनों तक फ्रांसीसी पकड़ को मज़बूती प्रदान करना चाहता है। इसके अलावा, फ्रांस खुद को चीन और अमरीका के बीच तनाव को संतुलित करने में ख़ुद को एक संतुलन शक्ति के रूप में देखता है। ताइवान और दक्षिण चीन सागर में स्थायी सैन्य उपस्थिति के कारण, वह ख़ुद को प्रतिक्रिया जताने की स्थिति में देखता है।

पोलिनेशिया, वालिस और फ़ोटोना और क्लिपरटन प्रशांत महासागर में अन्य फ्रांसीसी उपनिवेश हैं, जबकि मैयट और रीयूनियन हिंद महासागर में स्थित हैं। इन द्वीपों में 1.65 मिलियन लोग आबाद हैं।

न्यू कैलेडोनिया के लोग इस यूरोपीय देश के पक्ष में संविधान को बदलने के उद्देश्य से फ्रांस के विस्तारवाद का विरोध कर रहे हैं और यह विरोध, जो घातक भी हैं, फैलता जा रहा है।

स्वतंत्रता चाहने वाले कनक और औपनिवेशिक वंशजों के बीच दशकों से तनाव व्याप्त है, जो चाहते हैं कि यह देश फ्रांस का उपनिवेश बना रहे। नए चुनावी परिवर्तनों का उद्देश्य भी न्यू कैलेडोनिया प्रांतीय चुनावों के लिए मतदाताओं की संख्या में वृद्धि करना था। हालांकि स्थानीय लोग और स्वतंत्रता समर्थक इसका विरोध कर रहे हैं।

इस संदर्भ में एक समाजशास्त्र का कहना हैः क्रोध और अन्याय की एक सामान्य भावना होती है, साथ ही कनक आबादी के लुप्त होने या अन्य आबादी के बढ़ने के साथ इसके नष्ट होने की शंका भी जताई जा रही है।

न्यू कैलेडोनिया में विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व करने वालों में से एक का मानना ​​है कि अगर आज देश में हिंसा हो रही है, तो यह वास्तव में उस हिंसा की प्रतिक्रिया है, जो औपनिवेशिक काल से लेकर आज तक इस भूमि पर थोपी गई है।

न्यू कैलेडोनियन द्वीपसमूह के युवाओं के लिए, उपनिवेशवाद अतीत की बात नहीं है। वे फ्रांस को अपने खोए हुए अवसरों के लिए एक मुख्य कारण के रूप में देखते हैं।

न्यू कैलेडोनिया में विरोध प्रदर्शनों में कई लोग मारे जा चुके हैं, इसकी गंभीरता के कारण फ्रांसीसी राष्ट्रपति को इस भूमि में आपातकाल की स्थिति की घोषणा करनी पड़ी है।

न्यू कैलेडोनिया 1860 के दशक में एक फ्रांसीसी उपनिवेश बना था। फ्रांसीसी उपनिवेशवाद के ख़िलाफ़ यहां पहला विरोध 1878 में हुआ था। जिसके परिणाम स्वरूप कम से कम 800 लोग मारे गए थे और हज़ारों कनकों को निर्वासित किया गया था। इन विरोध प्रदर्शनों के बाद कुछ मूल जनजातियां भी मानचित्र से ग़ायब हो गई थीं।

न्यू कैलेडोनिया को स्वायत्तता देने का वादा एक ऐसा वादा था, जो फ्रांसीसी अधिकारियों ने हमेशा किया, लेकिन कभी पूरा नहीं किया।

आख़िरकार 1998 में फ्रांस ने उपनिवेशवाद से मुक्ति की 20 वर्षीय प्रक्रिया के लिए न्यू कैलेडोनिया के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

हालांकि न्यू कैलेडोनिया, जो फ्रांस का एल्डोरैडो हो सकता था, अब पेरिस के लिए टाइम बम बन गया है। न्यू कैलेडोनिया में दुनिया का 30% निकल भंडार है, जो स्टेनलेस स्टील के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में और बैटरी बनाने के लिए एक आवश्यक घटक है।

2019 की जनगणना के अनुसार, न्यू कैलेडोनिया की 41 फ़ीसद से अधिक आबादी कनक है और उनमें से 24 फ़ीसद यूरोपीय हैं। msm

टैग्स