-
उमा भारती ने शराबख़ानों में गोशाला बनाने की मांग की
Feb ०२, २०२३ ०८:५०भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने भोपाल के एक मंदिर में अपने चार दिवसीय प्रवास को मंगलवार को समाप्त करने से ठीक पहले घोषणा की कि मध्य प्रदेश में नियंत्रित शराब वितरण प्रणाली की अपनी मांग के समर्थन में वह ‘मधुशाला में गोशाला’ अभियान शुरू करेंगी, जिसके तहत वह विशेष रूप से मंदिरों एवं स्कूलों के आसपास वाली मधुशालाओं को गोशालाओं में बदलेंगी।
-
बजट पर सरकार ने पीठ थपथपाई जबकि विपक्ष ने सरकार को लिया आड़े हाथ
Feb ०२, २०२३ ०५:०३भारत की केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में वित्तवर्ष 2023-24 का बजट पेश किया। अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी सरकार के अंतिम पूर्ण बजट में सभी तबकों को साधने का प्रयास किया गया है, हालांकि, विपक्षी दलों ने बजट को निराशाजनक, पूरी तरह से विफल और लोगों की उम्मीदों के साथ विश्वासघात करार दिया है।
-
अमरीका और भारत जेट इंजनों में सहयोग करेंगे, क्या है मक़सद?
Feb ०१, २०२३ १५:५०अमरीका और भारत उन्नत रक्षा और कंप्यूटिंग प्रौद्योगिकी साझा करने की योजना बना रहे हैं जिसके अंतर्गत जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी जेट इंजनों का संभावित संयुक्त उत्पादन भी शामिल है।
-
केन्द्र का दिल्ली हाईकोर्ट को जवाब पीएम केयर्स फंड, स्वतंत्र पब्लिक धर्मार्थ ट्रस्ट है
Feb ०१, २०२३ १४:१०भारत की केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया है कि पीएम केयर्स फंड, संविधान या संसदीय क़ानून के तहत नहीं बनाया गया है, बल्कि इसे एक स्वतंत्र पब्लिक धर्मार्थ ट्रस्ट के तौर पर स्थापित किया गया है।
-
भारतीय बजट-2023, टैक्स छूट की सीमा 7 लाख रुपये हो गयी
Feb ०१, २०२३ ११:४५भारत के वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आखिरी बार इस सरकार का पूर्ण बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि अबसे नई कर व्यवस्था लागू की जायेगी जिसमें आयकर छूट की सीमा बढ़ाकर सात लाख रुपये कर दी गई है।
-
वीडियो रिपोर्टः भारतीय राष्ट्रपति ने संसद में अपने पहले भाषण में सर्जिकल स्ट्राइक, आर्टिकल 370 और तीन तलाक़ का किया ज़िक्र
Jan ३१, २०२३ १५:५३भारतीय संसद का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहली बार संसद के ज्वाइंट सेशन को संबोधित किया।, उन्होंने 1 घंटे 2 मिनट तक चले अपने अभिभाषण में कहा कि भारत में मज़बूत इच्छाशक्ति वाली सरकार है, जो बिना डरे काम कर रही है, इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं दिल्ली से हमारे संवादादाता शमशाद काज़मी।
-
असम में दर्जनों विदेशी घोषित,सबसे बड़े डिटेंशन सेंटर में किए गये शिफ़्ट
Jan ३१, २०२३ ०९:३४असम सरकार ने ‘अवैध विदेशियों’ को रखने के लिए देश के सबसे बड़े डिटेंशन सेंटर, मटिया ट्रांजिट कैंप में बंदियों को स्थानांतरित करना शुरू कर दिया गया है जिसक अंतर्गत शुक्रवार को 68 लोगों के पहले बैच को वहां स्थानांतरित कर दिया गया।
-
बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाने का फ़ैसला,याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
Jan ३१, २०२३ ०५:५०भारत का सुप्रीम कोर्ट 2002 के गुजरात दंगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका से संबंधित बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाने के केंद्र सरकार के फ़ैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने के लिए राज़ी हो गया।
-
व्यवस्थित लूट से अडाणी समूह भारत का भविष्य रोक रहा हैः हिंडनबर्ग
Jan ३०, २०२३ ०७:३६अमरीका की निवेश अनुसंधान फर्म हिंडनबर्ग ने अडाणी समूह की प्रतिक्रिया पर कहा है कि धोखाधड़ी को राष्ट्रवाद से छिपाया नहीं जा सकता
-
चीन हमारी धरती पर बैठा है और सरकार खामोश हैं- राहुल गांधी
Jan ३०, २०२३ ०६:३८राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को समाप्त हो रही है।