-
मोदी के दोस्त धोखाधड़ी की आरोपी अडानी को बचाने के लिए भारतीय मीडिया ने झोंकी पूरी ताक़त! 2014 के बाद देश में आए सबसे बड़े बदलाव की मिसाल!
Jan २८, २०२३ ०९:११अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी समूह के ख़िलाफ़ लगाए गए शेयरों में गड़बड़ी और लेखा धोखाधड़ी के आरोपों के बाद अडानी समूह ने क़ानूनी विकल्पों पर विचार की बात कही है। इस पर हिंडनबर्ग ने कहा है कि अगर वे गंभीर हैं तो उन्हें अमेरिका में भी मुक़दमा दायर करना चाहिए।
-
क्या आरएसएस प्रमुख, समलैंगिकता के समर्थक हैं?
Jan २७, २०२३ १५:०९यूट्यूबर और दक्षिणपंथी लेखक संदीप देव ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, ‘पाञ्चजन्य’ के संपादक प्रफुल्ल केतकर और ‘ऑर्गनाइज़र’ के संपादक हितेश शंकर के ख़िलाफ़ कथित रूप से हिंदु भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है।
-
वीडियो रिपोर्टः राहुल के रंग में रंगे अब्दुल्लाह, घाटी में आम लोगों ने किया भारत जोड़ो यात्रा का दिल खोलकर स्वागत
Jan २७, २०२३ १२:४८कश्मीर घाटी पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, आम लोगों ने दिल खोलकर किया कांग्रेस नेता का स्वागत, उमर अब्दुल्लाह भी राहुल गांधी के रंग में रंगे, इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं श्रीनगर से हमारे संवादादाता सिब्ते मोहम्मद हसन।
-
बलात्कार मामलों में महिला गर्भपात की हक़दार हैः हाईकोर्ट
Jan २७, २०२३ ११:५१दिल्ली उच्च न्यायालय ने बलात्कार पीड़िता की गर्भावस्था 24 सप्ताह से ज़्यादा होने की परिस्थिति में उसकी मेडिकल जांच के संबंध में दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि यौन उत्पीड़न की पीड़िता पर मातृत्व की ज़िम्मेदारी थोपना उसके सम्मानित जीवन जीने के मानवाधिकार के उल्लंघन के समान है।
-
भारत के पुलिस अधिकारियों का आंकलनः देश में कई हिंदू संगठन कट्टरपंथ को बढ़ावा दे रहे हैं,
Jan २७, २०२३ ०७:०१दिल्ली में पिछले हफ़्ते हुए अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक सम्मेलन में कुछ पुलिस अधिकारियों ने देश में बढ़ते कट्टरपंथ में हिंदू संगठनों की भूमिका को रेखांकित किया है।
-
भारत में बीबीसी की डाक्युमेंट्री का विरोध और स्क्रीनिंग जारी, कहां शांति तो कहीं पथराव और टकराव
Jan २७, २०२३ ०६:५८बीबीसी की दो हिस्सों में बनी 'द मोदी क्वेश्चन' डाक्यूमेंट्री भारत में इस समय सबसे प्रमुख चर्चा के विषयों में शामिलहै। इस डाक्युमेंट्री को मोदी सरकार ने सोशल मीडिया पर बैन कर दिया मगर देश में जगह जगह इसकी स्क्रीनिंग हो रही है।
-
गुजरात दंगा, अदालत ने 17 अल्पसंख्यकों की हत्या के आरोपियों को बरी कर दिया
Jan २६, २०२३ १०:२८गुजरात के पंचमहल ज़िले के हलोल क़स्बे की एक अदालत ने राज्य में 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड के बाद हुए दंगे के एक मामले में दो बच्चों सहित अल्पसंख्यक समुदाय के 17 सदस्यों की हत्या के आरोपी 22 लोगों को सबूत के अभाव में बरी कर दिया।
-
भारत का 74वां गणतंत्र दिवस, सेना ने दिखाई शक्ति
Jan २६, २०२३ १०:००भारत आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और पूरे देश में इसकी धूम दिखाई दे रही है।
-
बीबीसी डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ का दूसरा एपिसोड, लिंचिंग से लेकर कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
Jan २६, २०२३ ०४:२९बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन‘ का दूसरा और अंतिम एपिसोड मंगलवार की रात बीबीसी टू पर यूके में प्रसारित किया गया। इसमें कहा गया है कि यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 के मुकाबले 2019 में अधिक बहुमत से दोबारा सत्ता में आने के बाद उनके और भारत के मुस्लिम अल्पसंख्यकों के बीच ‘तनावपूर्ण रिश्तों’ की पड़ताल करती है।
-
गुजरात दंगा डॉक्यूमेंट्री से ध्यान हटाने की साज़िश हुई शुरू, जेएनयू, जामिया और पंजाब युनिवर्सियों के छात्र बने शिकार, अभी तो शुरुआत है आगे-आगे देखिए होता है क्या!
Jan २५, २०२३ १६:०२गुजरात दंगों के लेकर बीबीसी द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री से जहां पूरी दुनिया में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की पूरी तरह पोल खोल दी है, वहीं अब इस डॉक्यूमेंट्री से लोगों के ध्यान को भटकाने के लिए साज़िशें शुरु हो गईं हैं। इस साज़िश का सबसे पहले शिकार विश्वविद्यालयों के छात्र बने हैं।