व्यवस्थित लूट से अडाणी समूह भारत का भविष्य रोक रहा हैः हिंडनबर्ग
https://parstoday.ir/hi/news/india-i121076-व्यवस्थित_लूट_से_अडाणी_समूह_भारत_का_भविष्य_रोक_रहा_हैः_हिंडनबर्ग
अमरीका की निवेश अनुसंधान फर्म हिंडनबर्ग ने अडाणी समूह की प्रतिक्रिया पर कहा है कि धोखाधड़ी को राष्ट्रवाद से छिपाया नहीं जा सकता
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan ३०, २०२३ ११:०६ Asia/Kolkata
  • व्यवस्थित लूट से अडाणी समूह भारत का भविष्य रोक रहा हैः हिंडनबर्ग

अमरीका की निवेश अनुसंधान फर्म हिंडनबर्ग ने अडाणी समूह की प्रतिक्रिया पर कहा है कि धोखाधड़ी को राष्ट्रवाद से छिपाया नहीं जा सकता

अडाणी समूह की प्रतिक्रिया पर टिप्पणी करते हुए अमरीका की निवेश अनुसंधान फर्म हिंडनबर्ग ने कहा है कि हम यह मानते हैं कि भारत एक उभरती महाशक्ति है।  उसका कहना है कि व्यवस्थित लूट से अडाणी समूह भारत के भविष्य को रोक रहा है।

हिंडनबर्ग ने अडानी समूह के इस आरोप को रद्द किया है कि अडाणी ग्रुप के बारे में उसकी रिपोर्ट, भारत पर एक हमला थी।  हिंडनबर्ग के अनुसार धोखाधड़ी को राष्ट्रवाद से ढका नहीं जा सकता।

याद रहे कि हिंडनबर्ग ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें अडानी ग्रपु पर शेयरों में हेराफेरी करने और अकाउंटिंग में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया था।  इस रिपोर्ट में कहा गया था कि अडानी समूह की कंपनियों का एक्चुएल वैल्युएशन बहुत ही कम है।  हिंडनबर्ग ने कहा कि वह अपनी रिपोर्ट पर पूरी तरह क़ायम है। उसे पूरा विश्वास है कि अगर कोई भी क़ानूनी कार्यवाही की जाती है, उसमें कोई दम नहीं होगा। 

हिंडनबर्ग की इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडाणी की कंपनियों के शेयरत में भारी गिरावट आई जिसके कारण उनको भारी नुक़सान हुआ।  इस रिपोर्ट के आने के बाद अडाणी विश्व के अमीर लोगों की सूचि में ऊपर से खिसक कर काफी नीचे चले गए हैं।   उल्लेखनीय है कि भारत के सबसे बड़े पोर्ट आपरेटर समूह का संस्थापक, अडाणी समूह ही है।