इस्राईली फ़ौजियों की बर्बरता, 1 फ़िलिस्तीनी शहीद 110 घायल
फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ ज़ायोनी सेना के अपराध के ताज़ा क्रम में 1 फ़िलिस्तीनी, ज़ायोनी फ़ौजियों की गोली से हो गया।
फ़िलिस्तीन रेड क्रेसेंट के हवाले से फ़िलिस्तीनी न्यूज़ एजेंसी शहाब के मुताबिक़, अतिग्रहित वेस्ट बैंक के जबल सुबैह इलाक़े में, 15 साल का किशोर फ़िलिस्तीनी मोहम्मद सईद हमाएल, ज़ायोनी फ़ौजियों की गोली से शहीद हो गया।
नाबलुस के दक्षिण में बीता कॉलोनी में निर्माण गतिविधियों के ख़िलाफ़,जबल सुबैह में सैकड़ों फ़िलिस्तीनी, शुक्रवार की नमाज़ के बाद, बीता टाउन में उस आउटपोस्ट की ओर शांतिपूर्ण मार्च कर रहे थे जिसका ग़ैर क़ानूनी निर्माण ज़ायोनियों एक महीने पहले शुरू किया था। इस दौरान ज़ायोनी फ़ौजियों ने फ़िलिस्तीनियों के मार्च को नाकाम बनाने के लिए गोलियां चला दीं, जिससे फ़िलिस्तीनियों और ज़ायोनी फ़ौजियों में झड़प शुरू हो गयी। इस मार्च पर ज़ायोनी फ़ौजियों की बर्बरता में 110 फ़िलिस्तीनी घायल हुए हैं। ज़ायोनी फ़ौजियों ने मार्च को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले फ़ायर किए। (MAQ/N)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!