इस्राईली जासूस को बैरूत हवाई अड्डे पर धर- दोबाचा गया
लेबनानी सूत्रों ने बैरूत हवाई अड्डे पर एक इस्राईली जासूस के गिरफ्तार किये जाने की सूचना दी है।
लेबनान के टीवी चैनल 24 के अनुसार इस देश के सार्वजनिक सुरक्षा तंत्र ने एलान किया है कि आज शुक्रवार को एक लेबनानी नागरिक अमीन मोहम्मद बैज़ून को बैरूत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस्राईल के लिए जासूसी करने के अपराध में गिरफ्तार किया गया।
लेबनान के सार्वजनिक सुरक्षा तंत्र की ओर से जारी होने वाली विज्ञप्ति में आया है कि बैज़ून एक लेबनानी नागरिक है और इस समय उसके पास अमेरिकी नागरिकता है और उसका नाम दो उन वांटेड लोगों में से है जो इस्राईल के लिए जासूसी और आतंकवादी कार्यवाहियां करते हैं।
लेबनान के सार्वजनिक सुरक्षा तंत्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 12 जून 1998 को अमीन मोहम्मद की अनुपस्थिति में इस्राईल से संपर्क रखने के कारण 10 वर्षों की सज़ा सुनाई गयी थी। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए