हशदुश्शाबी ने दाइश के आतंकवादियों को धूल चटा दी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i102186-हशदुश्शाबी_ने_दाइश_के_आतंकवादियों_को_धूल_चटा_दी
इराक़ के स्वयं सेवी बल हशदुश्शाबी ने सलाहुद्दीन प्रांत में दाइश के आतंकवादियों की घुसपैठ के प्रयासों को नाकाम बना दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०१, २०२१ ०४:११ Asia/Kolkata
  • हशदुश्शाबी ने दाइश के आतंकवादियों को धूल चटा दी

इराक़ के स्वयं सेवी बल हशदुश्शाबी ने सलाहुद्दीन प्रांत में दाइश के आतंकवादियों की घुसपैठ के प्रयासों को नाकाम बना दिया है।

अल-अहद न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, शनिवार को दाइश के आतंकवादियों ने सलाहुद्दीन के दक्षिण में स्थित यसरब इलाक़े में घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन हशदुश्शाबी के ठीक समय पर एक्शन में आने से आतंवादियों की यह कोशिश नाकाम हो गई।

आतंकवादियों के इस हमले के बाद, हशदुश्शाबी के जवानों ने इलाक़े में सर्च ऑप्रेशन शुरू किया और हर संभव ख़तरे का मुक़ाबला करने के लिए संवेदनशील इलाक़ों में बलों की तैनाती की।

ग़ौरतलब है कि शुक्रवार को दाइश के आतंकवादियों ने सलाहुद्दीन प्रांत के बलद इलाक़े में एक शोकसभा पर हमला करके कम से कम 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और 20 अन्य को घायल कर दिया था।

हालिया दिनों में अमरीकी सैनिकों के इराक़ में बने रहने के वाशिंगटन के एलान के बाद से इस देश में दाइश के आतंकवादियों की गतिविधियों में वृद्धि देखने में आ रही है। msm