सीरिया की सेना ने बिफल बनाया एक अन्य बड़ा हमला
May ०६, २०१६ ०७:२३ Asia/Kolkata
सीरिया की सेना कई आतंकवादी गुटों के एक संयुक्त आक्रमण को पूरी तरह से विफल बना दिया है।
अलमयादीन टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने इस देश उत्तरी नगर ख़ानतूमान पर फ़्री सीरियन आर्मी और नूरुद्दीन ज़ंकी सहित कुछ आतंकवादी गुटों के संयुक्त आक्रमण को पूर्ण रूप से विफल बना दिया।
इस कार्यवाही में सीरिया के सैनिकों ने बहुत से आतंकवादियों को ढेर कर दिया जबकि बहुत से आतंकवादी मैदान छोड़कर भाग खड़े हुए। इसी बीच सीरिया की वायुसेना ने ख़ानतूमान नगर में आतंकवादियों के ठिकानों पर भीषण हमने किये। यह आतंकवादी गुट सफलता की स्थिति में विस्फोटक पदार्थों से भरे वाहनों को क्षेत्र मे विस्फोटित करना चाहते थे जिन्हें सैनिकों ने ध्वस्त कर दिया।
टैग्स