अफग़ानियों से पहले हम भी अमरीकियों को निकाल चुके हैंः अन्नोजबा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i106318-अफग़ानियों_से_पहले_हम_भी_अमरीकियों_को_निकाल_चुके_हैंः_अन्नोजबा
इराक़ के प्रतिरोधक गुट अन्नोजबा का कहना है कि अफ़ग़ानियों से पहले सन 2011 में हमने भी अमरीकियों को अपने देश से निकलने पर मजबूर कर दिया था।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २३, २०२१ १६:४५ Asia/Kolkata
  • अफग़ानियों से पहले हम भी अमरीकियों को निकाल चुके हैंः अन्नोजबा

इराक़ के प्रतिरोधक गुट अन्नोजबा का कहना है कि अफ़ग़ानियों से पहले सन 2011 में हमने भी अमरीकियों को अपने देश से निकलने पर मजबूर कर दिया था।

अन्नोजबा के प्रवक्ता नस्र अश्शेमरी ने अमरीकी पत्रिका न्यूज़वीक को दिये इन्टरव्यू में कहा कि हम अमरीकियों को इराक़ से बाहर जाने पर विश्व कर चुके हैं।

अश्शेमरी ने कहा कि हमारा प्रतिरोधी गुट हथियारों के हिसाब से बहुत मज़बूत है।  उन्होंने बताया कि विगत की तुलना में अब हम अधिक सशक्त हैं।  अश्शेमरी के अनुसार इराक़ के प्रतिरोधी गुट आज इस बात पर अडिग हैं कि देश में मौजूद हर विदेशी सैनिक को निकाल बाहर किया जाए।

उनका कहना था कि हम प्रतिरोध के संबन्ध में सभी राष्ट्रों के अनुभव का सम्मान करते हैं और इस बारे में हमारा अनुभव काफ़ी प्रभावशाली है।

याद रहे कि पिछले सप्ताह इराक़ के प्रतिरोध गुटों ने एक बयान जारी करके इस देश में मौजूद अमरीकी सैनिकों को चेतावनी दी थी कि 31 दिसंबर की निर्धारित समयसीमा से इराक़ न छोड़ने की स्थिति में अमरीकी सैनिकों को हम अपने शस्त्रों से निकाल बाहर करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इराक़ की जनता अपने देश से अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति के विरोध में कई बार प्रदर्शन कर चुकी है।  उसका कहना है कि यह सैनिक तत्काल हमारा देश छोड़कर वापस जाएं।  इराक़ की संसद भी इस देश से अमरीकी सैनिकों की वापसी के बारे में एक प्रस्ताव पारित कर चुकी है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए